कवर्धा| छग शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत गुरुवार को कवर्धा वनमंडल का प्रभार बदला गया। 2021 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी निखिल अग्रवाल ने कवर्धा वनमंडलाधिकारी का कार्यभार संभाला। उन्हें यह जिम्मेदारी शशि कुमार से मिली। शशि कुमार अब जशपुर वनमंडल में वनमंडलाधिकारी का पद संभालेंगे। निखिल अग्रवाल का स्थानांतरण जशपुर से कवर्धा किया गया है। कवर्धा वनमंडल परिवार की ओर से नए वनमंडलाधिकारी का स्वागत किया गया। वहीं डीएफओ शशि कुमार को विदाई दी गई।


