वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं मिली एंबुलेंस सुविधा

भास्कर न्यूज | परपोड़ी बुधवार रात करीब 8:30 बजे दनिया राइस मिल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के सरकारी अस्पताल परपोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। इस घटना ने परपोड़ी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया है। अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। क्षेत्रवासी लंबे समय से एंबुलेंस की मांग की जा रही है। विभाग ने अब तक कोई व्यवस्था नहीं की। एंबुलेंस नहीं होने से मरीज समय पर बड़े अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इससे हालत बिगड़ जाती है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत का कारण डॉक्टर और एंबुलेंस की अनुपलब्धता है। परपोड़ी स्वास्थ्य केंद्र में पहले भी कई मरीज समय पर इलाज न मिलने से जान गंवा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *