नए साल पर खिलचीपुर थाने में रक्तदान शिविर:190 लोगों ने किया रक्तदान, सोनू सूद की अपील ने बढ़ाई जागरूकता

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाने में बुधवार को नए साल के पहले दिन क्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 290 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर को पुलिस विभाग और समाजसेवी नितेश गुप्ता के सहयोग से आयोजित किया गया। इस आयोजन को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की अपील ने और खास बना दिया, जिनकी टीम भी शिविर में शामिल हुई। थाने में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी ने इसे एक प्रेरणादायक आयोजन बना दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे आरआई रविकांत शुक्ला ने किया। सुबह से ही रक्तदान को लेकर थाने में लोगों भी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी, जो शाम 3 बजे तक जारी रहा। सोनू सूद की भूमिका ने सोशल मीडिया की थी अपील इस शिविर को खास बनाने में बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद की भूमिका भी अहम रही। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस आयोजन के लिए विशेष अपील की थी, जिससे लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। शिविर में सोनू सूद की सोशल टीम के सदस्य मंगल गुप्ता और राहुल गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने न केवल रक्तदान किया, बल्कि लोगों को उनके समाजसेवी प्रयासों और आगामी फिल्म ‘फतेह’ के बारे में जागरूक किया। फिल्म ‘फतेह’ का संदेश शिविर में खास चर्चा का विषय रहा। इस फिल्म का उद्देश्य सोशल मीडिया से जुड़े खतरों और उनसे बचने के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। टीम के सदस्यों ने शिविर में मौजूद लोगों से फिल्म देखने की अपील की और कहा कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देगी। महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी शिविर में मेड़तवाल समाज की महिलाओं और नगर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि समाजसेवा में अपनी सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। युवाओं का उत्साह भी देखते ही बनता था, जिन्होंने न केवल रक्तदान किया बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में शामिल हुए अधिकारी और समाजसेवी इस शिविर में एएसपी आलोक शुक्ला, खिलचीपुर एसडीएम सुशील कुमार, छापीहेड़ा थाना प्रभारी सुनील केवट, करनवास थाना प्रभारी रमेश जाट, ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा, सुठालिया थाना प्रभारी प्रवीण जाट, लिमाचौहान थाना प्रभारी राहुल रेकवाल, और सोनू सूद की टीम से आए मंगल गुप्ता व राहुल गुप्ता ने भी रक्तदान किया। इस रक्तदान के कार्यक्रम में जिले के कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया। विधायक हजारी लाल दांगी, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राम जानकी मालाकार, भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता और करण मालाकार, एएसपी आलोक शुक्ला, राजगढ़ एसडीपी अरविंद राठौर, खिलचीपुर एसडीएम सुशील कुमार, छापीहेड़ा थाना प्रभारी सुनील केवट, करनवास थाना प्रभारी रमेश जाट, जीरापुर थाना प्रभारी प्रदीप गोलिया, ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा, सुठालिया थाना प्रभारी प्रवीण जाट और लिमाचौहान थाना प्रभारी राहुल रेकवाल जैसे अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए। देखें तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *