मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत विदिशा जिले से 300 तीर्थयात्रियों का एक जत्था मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे को विदिशा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से गुवाहाटी के लिए विदा किया गया। विदिशा के अलग-अलग क्षेत्रों से आए तीर्थयात्री बुधवार को रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। वहां पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद दोपहर में विशेष ट्रेन विदिशा रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसमें तीर्थयात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। तीर्थयात्री - मां कामाख्या देवी के दर्शन की लंबे समय से इच्छा थी इस दौरान एक महिला तीर्थयात्री ने कहा कि गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन की लंबे समय से इच्छा थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ने इसे पूरा करने का अवसर दिया है। 3 जनवरी को पहुंचेंगे गुवाहाटी तहसीलदार डॉ. अमित ठाकुर ने बताया कि विदिशा जिले से 300 तीर्थयात्रियों का यह दल 3 जनवरी की सुबह गुवाहाटी पहुंचेगा और 6 जनवरी की रात तक वापस लौटेगा। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।


