नगर निगम ऑफिस में बारिश का पानी

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम की तीसरी मंजिल स्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालयों में छत से बारिश का पानी टपक रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसे जल्द ठीक करवाने का निर्देश दिया। सीनियर ़डिप्टी मेयर ने बताया कि बारिश के कारण सबसे ऊपरी मंजिल स्थित कार्यालय में पानी टपकने से यहां कर्मचारियों का काम करना मुश्किल था। यहां अकाउंट ब्रांच व एटीपी व अन्य विभाग के कर्मचारियों का कार्यालय है। छत से पानी टपकने से बचने के लिए कई कर्मचारियों ने तो कार्यालय मे तिरपाल लगा ली थी। पराशर ने मौके पर निगम अधिकारियों को बुलाकर कहा कि नगर निगम के जोन ए के कार्यालय की स्थिति को सुधारा जाना चाहिए। बिल्डिंग मेनटेनेंस के लिए जो फंड है उसका इस्तेमाल कर रिपेयर वर्क करवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *