हादसे में बुजुर्ग की मौत:जन्मदिन के 3 दिन बाद कंटेनर की चपेट में आने से 25 साल के युवक की मौत

लुधियाना| वीवार देर रात शहर में एक दर्दनाक हादसे ने इंसानियत को झकझोर दिया। हादसे में 25 साल के साहिल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन करीब दो घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह स्थिति बनी। जानकारी के मुताबिक, साहिल देर रात करीब 11 बजे समराला चौक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार से बचने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक के कंटेनर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शृंगार सिनेमा पुलिस चौकी से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर हुआ। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बावजूद पीसीआर पुलिस ने शव हटाने और सिविल अस्पताल ले जाने में करीब दो घंटे की देरी कर दी। इस पर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। परिजनों ने बताया कि साहिल एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। तीन दिन पहले ही उसका जन्मदिन मनाया गया था। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *