नमो युवा विकास मैराथन में दौड़े केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव:युवा, बच्चे और महिलाएं भी दौड़ी, 6 हजार युवाओं को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत अलवर में आयोजित नमो युवा विकास मैराथन में हजारों युवाओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ दौड़ लगाई। युवाओं ने नशे से दूर रहने और विकसित, आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “जो हिट है, वो फिट है” के नारे को साकार करते हुए युवा, महिलाएं और बच्चे एकजुट हुए। जल्द ही अलवर में दूसरा सांसद खेल उत्सव भी आयोजित होगा, जिससे खेल और स्वस्थ भारत को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए नशामुक्त होना जरूरी है। नौजवान पीढ़ी को संकल्प करना होगा न नशा करेंगे न नशा करने देंगे। हम स्वदेशी भारत, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाएंगे। भूपेंद्र यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत नमो युवा विकास मैराथन दौड़ में कई हजार युवा विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत के लिए आगे आए। सबको नशे से दूर रहने का संकल्प दिया और विकसित भारत बनाने पर जोर दिया गया। हम खेल को आगे बढ़ाने में लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *