नर्मदापुरम में आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:रसुलिया, प्रतापनगर, फेफरताल समेत एक दर्जन कालोनियां होंगी प्रभावित

नर्मदापुरम में शनिवार (18 जनवरी) को बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके चलते फेफरताल उपकेन्द्र से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कटौती की वजह से कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित-
जानकारी के अनुसार 33/11 केवी सबस्टेशन, फेफरताल सबस्टेशन के अंतर्गत विक्रम नगर, सरस्वती नगर, प्रताप नगर, ग्राम रसुलिया, संजय नगर, वर्मा कालोनी, न्यू हनुमान नगर, राघव नगर, अभिषेक नगर, गोपालकुंज, मारूती नगर, अशुतोष नगर, ग्लोबल ग्रीन, साई हेवन, साई ग्रीन सिटी, हिल व्यू होम, साई सिटी, डबल फाटक, हरदा बायपास, फेफरताल और अन्य संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *