नर्मदापुरम में ट्रेन से कटने से ग्रामीण की मौत:मृतक के हाथ पर करन कीर, सुसाइड की आशंका

जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक के बीच में सोहागपुर बांसखापा के पास रेलवे ट्रैक पर 40 साल के ग्रामीण व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। घटना बुधवार-गुरुवार रात 3 बजे की है। चाबीमैन और गैंगमैन ने ट्रेन से कटने की सूचना सोहागपुर रेलवे स्टेशन मैनेजर और पुलिस को दी। हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह से कुचल गया। सुबह 9 बजे पंचनामे के बाद शव को ट्रैक से उठाया गया। मृतक के हाथ की कलाई पर करन कीर लिखा है। फिलहाल में उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक द्वारा सुसाइड करने की आशंका है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सोहागपुर गुरमखेड़ी के बीच में बांसखापा रेलवे फाटक के पास खंभा नंबर 790/ 24,790/26 के मध्य में व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया। सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक के हाथ में करन कीर लिखा है, महाकाल का टैटू बना है। शव को शासकीय अस्पताल सोहागपुर मरचुरी रूम में रखवाया है। सुसाइड करने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *