नर्स-कम्पांउडर भर्ती के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन कल से:740 पदों पर निकली थी भर्ती, 7 हजार 186 आवेदन आए थे

आयुर्वेद निदेशालय की ओर से निकाली गई जूनियर नर्स व कंपाउंडर की 740 पदों पर भर्ती के लिए डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन कल यानी 17 से 20 फरवरी तक होगा। इन पदों के लिए कुल 7186 आवेदन आए थे। इनमें से 1506 को बुलाया गया है। आयुर्वेद विभाग के डायरेक्टर डॉ. आनन्द शर्मा ने बताया- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर प्रशासन की ओर से वेरिफिकेशन के लिए दस अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। कैंडिडेट्स को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। चार दिन तक अलग-अलग चरणों में डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। बता दें कि निदेशालय ने 740 पदों में से नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 645 पद, टीएसपी क्षेत्र में 90 व सहरिया क्षेत्र के लिए 5 पद रिजर्व किए थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर की वेबसाइट https;//nursing.rauonline.in पर 16 दिसंबर 2024 से आवेदन शुरू किए और इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी थी। अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक पढ़ें ये खबर भी…. लाइब्रेरियन ग्रेड-2 एग्जाम शुरू, चेकिंग के बाद एन्ट्री:सम्भाग मुख्यालयों पर बनाए सेन्टर, जयपुर में सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *