नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना रेड टाइगर

सरायकेला| वाईएससी बीरबांस के तत्वावधान में नववर्ष के शुभ अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेड टाइगर ने एजे ब्रदर को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि प्रतापपुर फुटबॉल क्लब टूर्नामेंट के तीसरे व फुलडूंगरी फुटबॉल क्लब चौथ स्थान पर रहा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र सहित झारखंड में फुटबॉल एवं अन्य खेलों की अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तर के लिए तरासने को लेकर बेहतर प्रयास किया जाना चाहिए। मौके पर पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष मनसाराम कुंभकार, सचिव सूर्यकांत कुंभकार, सुरेश पाल व नित्यानंद नायक सहित कमेटी के अन्य सभी मेंबर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *