नववर्ष पर आज मां खल्लारी, चंडी के दरबार में उमड़ेगी आस्था

भास्कर न्यूज| महासमुंद नए साल 2026 के स्वागत के लिए महासमुंद जिला पूरी तरह तैयार है। साल के पहले दिन भगवान के आशीर्वाद के साथ नई शुरुआत करने की परंपरा को देखते हुए जिले के प्रमुख मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। विशेष रूप से बागबाहरा स्थित घुंचापाली चंडी माता मंदिर में 1 जनवरी को करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह कोडार जलाशय और शिशुपाल पर्वत में भी खासी भीड़ रहेगी। न केवल घुंचापाली, बल्कि जिले के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे खल्लारी माता मंदिर और बिरकोनी चंडी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया है ताकि किसी को असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए साल के अवसर पर मंदिर के समय में विशेष परिवर्तन किया गया है। आरती का समय सुबह और शाम 7:30 बजे। पट खुलने का समय 1 जनवरी को मंदिर रात 10 बजे तक खुला रहेगा। ठहरने की भी व्यवस्था: दूर-दराज से आने वाले परिवारों के लिए मंदिर परिसर में ठहरने की विशेष व्यवस्था है। घुंचापाली चंडी मंदिर में 15 एसी कमरों सहित ठहरने के लिए 1000 शुल्क निर्धारित है। {सड़क मार्ग : रायपुर से निजी वाहन से लगभग 95 किमी की दूरी। {रेल मार्ग: रायपुर से ट्रेन द्वारा बागबाहरा स्टेशन, फिर वहाँ से ऑटो द्वारा मंदिर तक सुलभ पहुंच।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *