नशापान से दूर रहे युवा पीढ़ी, मन लगाकर पढ़ें

भास्कर न्यूज | छतरपुर सुदूरवर्ती गांव सुशीगंज में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के नेतृत्व में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों को नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। मौके पर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि नशा सेवन करने से सेहत का नुकसान के साथ समाज में विपरीत प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है। नशामुक्ति के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने लोगों से अफीम, गांजा, पोस्ता जैसे मादक पदार्थों की खेती नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा कि वे फल, सब्जी आदि की खेती करें। महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने महिला सशक्तिकरण, डायन कुप्रथा जैसे अंधविश्वास, बच्चों के प्रति हो रहे अपराध, यौन शोषण, घरेलू हिंसा जैसे अपराधों की जानकारी देते हुए उस पर रोक व बचाव की जानकारी दी। लठेया पिकेट प्रभारी धर्मवीर यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें बाल विवाह और नशा से बचाते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिलाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। थाना प्रभारी ने इन मामलों में पुलिस से मदद पाने के लिए टॉल फ्री नंबर 112 डायल करने, साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर डायल कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *