भास्कर न्यूज | रामगढ़ भारत विकास परिषद की बैठक शाखा अध्यक्ष अनमोल सिंह के आवास पर हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर पदाधिकारियों ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नए सत्र के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण व चौथे सामूहिक विवाह की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने निर्णय लिया कि रामगढ़ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह इसी माह में होगा। वहीं बताया गया कि भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम निशुल्क ऑक्सीजन सेवा चौबीस घंटे का जो कार्यक्रम चल रहा है। जिसे और भी समृद्ध करने का निर्णय लिया गया। वहीं चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया। मौके पर भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सचिव सरदार मनमोहन सिंह लांबा, पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़, अमित साहू, उमेश राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सह सचिव निलेश गुप्ता, पूर्व सचिव डॉक्टर आलोक रतन चौधरी, अखिलेश सिंह, नवीन पाठक सहित कई सदस्य शामिल थे।


