हाथियों ने घरों को किया ध्वस्त, फसलों को रौंदा

मगनपुर | गोला प्रखंड क्षेत्र के जांगी गांव के टोला करमाजारा में शनिवार की रात को जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बताया गया कि किसानों के खेतों में लगी फसलों को खाते हुए रौंदकर बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गायत्री देवी, आशा देवी, मालती देवी, आदित्य कुमार महतो सहित दर्जनों किसानों के खेतों में लगे बैंगन, कच्चू, भिंडी, लौकी, मकई, ओल, तरबूज आदि फसलों को पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया। साथ ही दो किसान बालेश्वर मांझी व गायत्री देवी के घर को पुरी तरह से ध्वस्त कर कर दिया। इसकी सूचना पर पंचायत के उपमुखिया अकबर अंसारी को मिलते ही खेतों में पहुंचकर घटना का जायजा लिया। साथ ही उपमुखिया ने स्थानीय विधायक को फोन कर मामले से अवगत कराया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। इधर ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को शोर गुल मचाते हुए भगाने का प्रयास किया जो हाथी करमाजारा से होते हुए सूतरी जंगल की ओर चल गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *