नशे के लिए वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:जयपुर में 24 से ज्यादा वाहन चोरी करना कबूला, दूसरे जिलों में कम दाम पर बेच देते थे

जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर वाहन चोर हैं। कई सालों से वाहन चोरी की वारदात करते हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने जयपुर सिटी में दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी करना कबूल किया है। ये लोग चोरी किये गए वाहन को जयपुर और जयपुर के बाहर के जिलों में कम दामों में बेच दिया करते थे। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ कई चोरी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- ईस्ट जिले में हो रही वाहन चोरी के सम्बन्ध में सभी थाना सीआई को आदेश दिये हुए हैं कि इलाके में हो रही वाहन चोरी की घटना को गम्भीरता से लें और मौके पर पहुंच कर बदमाशों को पकड़ने का पूरा प्रयास करें। इसी संबंध में मालपुरा गेट थाने में वाहन चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हुई। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिस में एक संदिग्ध दिखाई दिया। इस के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद से एक बदमाश गणेश बैरवा को डिटेन किया। इसकी सूचना पर दूसरे बदमाश नवल किशोर को भी पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से चोरी की चार बाइक रिकवर की हैं। दोनों बदमाशों को रिमांड पर लिया गया हैं,जिन से अन्य वाहन चोरी की वारदात भी खुल सकती हैं। गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी है इन के खिलाफ अन्य भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *