नागाडबरी में सूने घर से 55 हजार की चोरी, मामला दर्ज

बालोद| ग्राम नागाडबरी में मोतिम साहू के घर से अज्ञात चोर ने 55 हजार रुपए की चोरी कर ली। मोतिम ने बताया कि 21 अप्रैल को मायके ग्राम कजराबांधा गई थी। घर में सास, छोटी बेटी व भांजी थी। तीनों 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम जामगांव (आर) गए थे। शाम 6 बजे घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा व कमरे का ताला टूटा था। सामान बिखरा पड़ा था। एक कमरे के संदूक से 5 हजार गायब था। सास के कमरे के संदूक में रखे 50 हजार रुपए गायब था। अज्ञात चोर ने दो कमरे में घुसकर कुल 55 हजार रुपए की चोरी की है। बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *