थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह निवासी गांव कलेर राम तीर्थ रोड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 17 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे आरोपी उसकी 17 वर्ष की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने बताया कि युवक की तालाश शुरू कर दी है।


