नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई

भास्कर न्यूज | हजारीबाग/कटकमदाग कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत अंतर्गत ग्राम हारम टोगरा में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बच्चों की पढ़ाई, किसानों के दैनिक कार्य और घरेलू गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही थीं। इस गंभीर समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को आवश्यक निर्देश देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र संपर्क स्थापित करने को कहा। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्युत विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर उसे सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। गांववासियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि कई दिनों की परेशानी के बाद अब स्थिति सामान्य हो पाई है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी संवेदनशीलता सराहनीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *