सानौधा थाना की शाहपुर चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ ले जाकर उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। 5 अक्टूबर को फरियादी ने शाहपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चली गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। परिवार वालों के बयान लिए गए और नाबालिग की तलाश में टीम लगाई गई। लोकेशन ट्रेस की तफ्तीश के दौरान आरोपी का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और सोमवार को सुजनीपुर से आरोपी रज्जन अहिरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। दुष्कर्म की धारा बढ़ाई पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना कृत्य स्वीकार किया। शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता सुरक्षित लौटाई गई और आरोपी को कानूनी कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया।


