निकाय चुनाव : सात हजार कर्मियों को आज से प्रशिक्षण

रांची नगर निगम का चुनाव 23 फरवरी को है। मतदान कराने से लेकर मतगणना के लिए सात हजार से अधिक कर्मचारियों को लगाया जाएगा। सभी कर्मचारियों को उन्हें आवंटित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 2 फरवरी से शुरू होगा। मोरहाबादी स्थित रांची यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग में सुबह 10.30 बजे से प्रशिक्षण की शुरुआत होगी। तीन फेज में पीठासीन पदाधिकारी, पोलिंग पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे फेज की शुरुआत 11 फरवरी से और तीसरे फेज की शुरुआत 17 फरवरी से होगी। पीठासीन पदाधिकारियों के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट को 9, 16 और 21 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम पदाधिकारी और कर्मचारियों को भी 21 फरवरी को प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं, 25 फरवरी को मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीठासीन पदाधिकारियों को मतदाता सूची से मतदाताओं का मिलान करने, मतपत्र उपलब्ध कराने, मतदान से पहले उंगली में स्याही लगाने और मतदान के बाद मतपेटी को सील करके स्ट्रांग रूम में जमा कराने, किसी तरह का विवाद होने की स्थिति में उससे निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *