निगम का तेल कांड:वर्कशॉप में लगेंगे लाइव कैमरे, ऑफिस से ही नजर रखेंगे कमिश्नर, 10 बजे के बाद तेल नहीं डलेगा

अमृतसर। नगर निगम अमृतसर की ऑटो वर्कशॉप में तेल चोरी के मामले ने तूल पकड़ते ही निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने सख्ती शुरू कर दी है। पहले असिस्टेंट मेडिकल हेल्थ अफसर डॉ. रमा रानी को वर्कशॉप इंचार्ज पद से हटाया गया, दो ड्राइवर सस्पेंड किए गए और अब पूरे सिस्टम को सुधारने की दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि अब से ऑटो वर्कशॉप में कोई भी गाड़ी बिना इंडेंट और लॉगबुक एंट्री के डीजल-पेट्रोल नहीं ले सकेगी। सुबह 10 बजे के बाद वाहनों में ईंधन भरवाने पर रोक लगा दी गई है, सिर्फ इमरजेंसी वाहन ही तय प्रक्रिया के तहत छूट के हकदार होंगे। ऑटो वर्कशॉप में हाईटेक आईपी-बेस्ड इंटरनेट सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश भी दिए गए हैं, जो आवाज समेत रिकॉर्ड करेंगे और रिमोट एक्सेस के जरिए निगरानी हो सकेगी। इसकी जिम्मेदारी वर्कशॉप इंचार्ज के पास होगी। फॉगिंग मशीनों में भी अब पेट्रोल और डीजल मिक्स कर दवाई के साथ ही तेल डाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *