भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर के निर्देश पर वेस्ट जोन में सब्जी मंडी, नरायणगढ़ में गंदगी फैलाने के खिलाफ अभियान चलाया गया। एएमओएच डॉ. रमा ने बताया कि रेहड़ी वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी न फैलाने की अपील की गई। इस दौरान गंदगी फैलाने पर 11 चालान काटे गए। निगम का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल डोगरा, सैनेटरी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार, शाम सिंह, अशोक कुमार, ब्रह्मदास, मनदीप कौर व अन्य मौजूद रहे।


