निपाह के लिए सदर अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन सेंटर

भास्कर इनसाइट पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिलने के बाद बोकारो में भी अलर्ट है। संदिग्ध मरीजों की ट्रैकिंग कर सदर अस्पताल में जांच के लिए भेजने का भी निर्देश है। मरीजों की जांच सदर अस्पताल के 9 नंबर कमरे में की जा रही है। मरीजों को उसके लक्षण अनुसार चिकित्सक के पास रेफर कर रहे हैं। सदर अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री की जानकारी लेने के बाद जांच कर रहे हैं। सदर अस्पताल में 27 संदिग्ध मरीजों को सदर अस्पताल में स्क्रीनिंग किया गया। इस पर सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार यहां भी एसओपी का पालन शुरू कर दिया गया है। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट कर उचित इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके लिए चिकित्सक भी तैनात किए गए हैं। चमगादड़ के जूठे फलों से इंसानों में फैलता है निपाह बता दे कि निपाह वायरस का वाहक मुख्यत: चमगादड़ को माना गया है। चमगादड़ से फलों में और उन्हें फलों को खाने पर इंसानों व जानवरों में वायरस फैल रहा है। जागरुकता ही इससे बचाव है। इसके लिए जूठे या जमीन पर गिरे फलों को नहीं खाएं। कच्चा खजूर रस या ताड़ी का सेवन न करें। बीमार व्यक्ति के संपर्क से बचें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से जांच कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *