निम्स चेयरमैन को झूठे केस की धमकी, ढाई करोड़ मांगे, 2 पकड़े

जयपुर | निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. बलवीर सिंह तोमर को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ढाई करोड़ रुपये ऐंठने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एडीसीपी पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मोतीडूंगरी थाने में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि चंदवाजी निवासी आरोपी परमवीर शर्मा व महेश कुमार यादव ने सुनियोजित षड़्यंत्र रचा। दोनों ने डॉ. तोमर की आपत्तिजनक फोटो को आधार बनाकर एक महिला के माध्यम से ढाई करोड़ रुपए की मांग की। राशि नहीं देने पर फोटो वायरल करने और जेल भिजवाने की धमकी दी। 50 हजार ले भी लिए। आरोपियों के मोबाइल जब्त कर आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स रिकवर करने के लिए एफएसएल भिजवाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *