फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, 10 किलो चांदी के आभूषण जब्त

ज्वैलरी शॉप से चांदी चुराने का मामला जयपुर | माणक चौक इलाके में डेढ़ माह पहले ज्वेलरी शॉप से चोरी करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद तोहिद टोंक के निवाई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराए गए 10 किलो चांदी के आभूषण जब्त कर लिए। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि इस गैंग ने 18 नवंबर की रात को मनीरामजी की कोठी स्थित सिद्धी विनायक कॉम्प्लेक्स में घुसकर विनोद अग्रवाल की श्री गजानंद ज्वेलर्स का शटर उखाड़कर 57 किलो चांदी के आभूषण और सोने की ज्वेलरी चुराई थी। उक्त वारदात के एसएचओ राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले दो आरोपी हितेश प्रजापत व अकरम को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 38 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए थे। इस वारदात में शामिल टोंक के निवाई निवासी मोहम्मद तोहिद व अशफाक फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों पर डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अभी थाने की स्पेशल टीम को सूचना मिली कि न्यू-ईयर आरोपी मोहम्मद तोहिद घर आने वाला है। उक्त सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी की रैकी कर पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *