नियमों के विपरीत सड़क से सटा नाली निर्माण:कांकेर में PWD गाइडलाइन की अनदेखी, पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांकेर के मस्जिद चौक में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे आरसीसी नाली निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्य रोकने की मांग की है। नगरपालिका मुख्य सड़क के किनारे नाली का निर्माण करा रही है। PWD और NHAI की गाइडलाइन के मुताबिक सड़क के मध्य से कम से कम 9 मीटर की दूरी पर निर्माण होना चाहिए। निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे से शहर की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे माझापारा और सुभाष वार्ड में जल आपूर्ति बाधित हुई है। व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने का आरोप स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक, सड़क और दुकानों के बीच 10 से 15 फीट की शासकीय भूमि है। इस जगह पर नाली का निर्माण किया जा सकता था। लेकिन सड़क के किनारे नाली बनाई जा रही है। पार्षदों का आरोप है कि कुछ व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पार्षदों का कहना है कि इस निर्माण से मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम हो जाएगी। मस्जिद चौक जैसे व्यस्त चौराहे पर सड़क संकरी होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा। साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी। नाली को शिप्ट कराने की मांग इस पूरे मामले को लेकर नगरपालिका के विपक्षी पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और निर्माण पर तुरंत रोक लगाकर नाली को रिक्त शासकीय भूमि पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। पार्षद प्रकाश देवांगन, अजय सिंह रेणु, दीपक शोरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *