निर्मलेश्वर मंदिर का पाटोत्सव कलश यात्रा निकाली गई

जयपुर | दादी का फाटक स्थित निर्मल विहार के निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भक्तजन शामिल हुए। कलश यात्रा के पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान राधे-कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के बीच दोना प्रसादी का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *