भास्कर न्यूज| खरियार रोड स्थानीय स्वयंसेवी संस्था खरियार रोड सेवा समिति (केएसएस) और रायपुर स्थित मेडिशाइन हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केएसएस के अध्यक्ष व नगरपालिका उपाध्यक्ष निशांत डागा ने बताया कि रथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर मुड़ागांव चौक के पास एफसीआई गोदाम के सामने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगाया गया। इस शिविर में मेडिशाइन हास्पिटल के डॉक्टर रंजन पटेल, डॉ मोनिका पटेल, डॉ प्रियंक हिशिकर, और डॉ जीवन लाल ने अपनी सेवाएं दी। हड्डी रोग, स्त्री रोग, छाती रोग विशेषज्ञ समेत जनरल फिजिशियन ने 200 से ज्यादा मरीजों की जांच कर परामर्श व दवाएं दी। शिविर का उद्घाटन चंदा देवी डागा, पालिकाध्यक्ष डॉ. सोनिया जैन, नुआपाड़ा जनपद अध्यक्ष तारेश्वरी साहू ने किया। शिविर में केएसएस के तमाम सदस्यों के अलावा केएसएस महिला विंग के सदस्य व अन्य लोगों ने अपनी सक्रीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सोनिया जैन, बीजेडी जिलाध्यक्ष अबनी रंजन जोशी, अधिवक्ता धनीराम साहू, राजेश निगम, मनमीत सिंह गुरुदत्ता, केएसएस महिला विंग की अध्यक्ष नेहा डागा, पार्षद मोहन चेलक, सुनिल गोली तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप निर्मलकर, एडवोकेट रमेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रेम अग्रवाल, शैफु अशरफी, राधे बाग आदि प्रमुख लोग शिविर में मौजूद थे।


