कवर्धा| राज्य में नीट यूजी 2025 अंतर्गत एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 13 सितंबर से प्रारंभ हो गई है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तारीख 17 सितंबर निर्धारित है। शासकीय व निजी चिकित्सा, डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तारीख 18 सितंबर है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।


