नीमच में कब्रिस्तान रोड पर पुलिस का छापा:दरगाह के पीछे तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार; नकद और ताश जब्त

नीमच जिले की रामपुरा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नुरशाहवली दरगाह के पीछे कब्रिस्तान रोड क्षेत्र में दबिश देकर ताश पर दांव लगा रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की गई। इससे मौके पर मौजूद जुआरियों को भागने का अवसर नहीं मिल सका। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फड़ से 850 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान काजीपुरा निवासी इदु पठान (23) पिता दीन मोहम्मद, बड़ी खंदार निवासी मजहर (35) पिता अब्दुल गनी और मदारबाग निवासी रियाज हुसैन (30) पिता रउफ हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जुए-सट्टे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *