नीमच में कॉन्स्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ:खुद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा, पांच दिनों से छुट्टी पर था; अस्पताल में भर्ती

नीमच में पुलिस लाइन कनावटी में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में आरक्षक होशियार सिंह (50) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद आरक्षक होशियार सिंह खुद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए। उन्हें इस हालत में देख वहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले पांच दिनों से छुट्टी पर थे और सोमवार से उन्हें वापस ड्यूटी पर आना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उन्होंने यह कदम उठा लिया। अस्पताल में भर्ती कंट्रोल रूम से खबर मिलते ही कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी किरण चौहान और आरआई विक्रम सिंह भदौरिया भी अस्पताल पहुंचे और आरक्षक का हाल जाना। जांच में जुटी पुलिस कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आरक्षक ने जहर क्यों खाया। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि खुदकुशी की कोशिश की असली वजह सामने आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *