नीमच में OHE यान ने ट्रैक मशीन को टक्कर मारी:दो कर्मचारी गंभीर, हिंगोलिया फाटक के पास ब्रेक फेल होने से हादसा; दो घंटे में हटाया

नीमच जिले में सोमवार दोपहर हिंगोलिया फाटक के पास रेलवे पटरी पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक रिपेयरिंग के लिए खड़ी एक ट्रैक मशीन में पीछे से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) निरीक्षण यान तेज रफ्तार से जा घुसा। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जिसमें दो कर्मचारी घायल हुए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे निरीक्षण यान के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। नियंत्रण बिगड़ने के बाद यान सीधे खड़ी ट्रैक मशीन से टकरा गया और उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक मशीन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो कर्मचारी गंभीर घायल, अस्पताल रेफर हादसे में घायल कर्मचारियों को तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों की पहचान विष्णु पिता नारायण राठौर (32), निवासी रेलवे कॉलोनी नीमच, और रामनरेश पिता सुखलाल मीणा (22), निवासी मंदसौर, के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नीमच जिला चिकित्सालय से रेफर किया गया है। दो घंटे चला यान और मशीन को हटाने का काम हादसे के बाद पटरी पर खड़ी निरीक्षण यान और ट्रैक मशीन को हटाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रेलवे विभाग ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई प्रक्रिया में है और दुर्घटना के तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है। देखें तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *