नेशनल हाईवे पर हरी मिर्च लदे ट्रक में लगी आग:फायर बिग्रेड ने समय रहते आग पर काबू पाया; बड़ा हादसा टला

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 44 पर एक हरी मिर्च से लदे ट्रक में आग लग गई। यह घटना गुप्ता ढाबा के पास शनिवार देर रात करीब 3 बजे हुई। सूचना मिलने पर छपारा पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक नागपुर से दिल्ली हरी मिर्च लेकर जा रहा था। ट्रक चालक तारीख खान ने नेशनल हाईवे-44 के समीप गुप्ता ढाबा के पास ट्रक खड़ा किया और खाना खाने चला गया। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। फायर बिग्रेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा आग लगने की सूचना तुरंत छपारा पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल वाहन चालक रविंद्र पटेल उर्फ मोनू अपनी टीम के साथ समय पर घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका जा सका और एक बड़े नुकसान से बचा गया। छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *