नेशनल हाईवे में हादसा होने पर तुरंत मिलेगी एम्बुलेंस:कोंडागांव में सड़कों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर; काम न करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता अशोक देवांगन ने शुक्रवार को कोंडागांव का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रहे ग्रामीण सड़कों के संधारण और नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवांगन ने कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण कार्य निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। इससे ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। वहीं, जिले में सड़क घटनाओं में पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हादसा होने पर तुरंत एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। नेशनल हाईवे विभाग ने इसके लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर 7582902264 जारी किया है। आपात स्थिति में भी तुरंत मिलेगी एम्बुलेंस कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टोल नाका संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत एम्बुलेंस सेवा को सूचित करें। एम्बुलेंस कर्मचारियों को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे आपात स्थिति में तुरंत मदद सुनिश्चित की जा सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि समय पर एम्बुलेंस न मिलने से कई बार घायलों की स्थिति गंभीर हो जाती थी। अब यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर सड़क दुर्घटना की सूचना दे सकता है। इस पहल से कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। सड़कों की स्थिति की जांच अधीक्षण अभियंता अशोक देवांगन ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की जांच की। उन्होंने सहायक अभियंता और उप अभियंताओं को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप होने चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि जहां काम की गति धीमी या गुणवत्ता में कमी पाई गई, वहां सुधार के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में कार्यों की प्रगति की दोबारा समीक्षा होगी। इस निरीक्षण से

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *