नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

भिलाई | नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को न्यायालय द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है। यह मोदी-शाह और भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश है। अदालत ने कहा कि ईडी की शिकायत स्वीकार्य नहीं है। यह राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी के लिए बड़ी जीत है। मोदी सरकार ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की थी। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 18 दिसंबर को दुर्ग में ग्रामीण जिला कांग्रेस, दुर्ग शहर और भिलाई शहर कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *