स्काउटिंग में मॉडल बनकर उभरा कोरबा: खालसा

भास्कर न्यूज | कोरबा मंगलवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने कोरबा जिला के पदाधिकारियों और लीडर्स के साथ परिचयात्मक बैठक की। जिला स्काउट कार्यालय, कोरबा में आयोजित बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त खालसा ने कहा कि जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख के नेतृत्व में कोरबा जिला स्काउटिंग के क्षेत्र में पूरे राज्य में एक मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्काउट आंदोलन को गुणवत्तपूर्ण तरीके से विस्तार देने प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लक्ष्य के साथ मेंबरशिप ग्रोथ पर फोकस किया गया है। राज्य मुख्य आयुक्त ने बताया कि बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी की तैयारी जोर- शोर से चल रही है। छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्य के रोवर्स, रेंजर्स, सीनियर स्काउट्स, गाइड्स्स तथा लीडर्स इस जम्बूरी में भागीदारी के लिए उत्साहित हैं। जम्बूरी में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई केन्द्रीय मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य लोगों का भी आगमन होगा। राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि निरंतरता और एक टीम वर्क की भावना के साथ स्काउटिंग को गति प्रदान करते हुए कीर्तिमान स्थापित करना है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) तामेश्वर उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि कोरबा जिला की जम्बूरी में सक्रिय भागीदारी होगी। जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों से अवगत कराया। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रायपुर से आए संदीप कटारिया, जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल, डीटीसी (गाइड) गनेशी सोनकर, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक सहित जिले तथा विकासखंड के पदाधिकारी लीडर्स, रोवर्स, रेंजर्स की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *