नेहरू गार्डन में बोटिंग-रेस्टोरेंट का अनुबंध निरस्त, यूआईटी खुद कराएगी सौंदर्यीकरण

भीलवाड़ा | यूआईटी ने नेहरू गार्डन में पैडल बोट संचालन और रेस्टोरेंट के उपयोग के लिए पीपीपी मोड पर किया गया अनुबंध निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई नेहरू गार्डन और नेहरू तलाई में बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण और विकास कार्य प्रस्तावित किए जाने के चलते की गई। दरअसल, यूआईटी की ओर से पूर्व में बोटिंग टैंक से व्यायामशाला तक के अविकसित क्षेत्र को विकसित कर चौपाटी और पैडल बोट संचालन का कार्य पीपीपी मोड पर दिया गया था। अब यूआईटी ने इस स्थल पर स्वयं सौंदर्यीकरण कार्य करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते अनुबंध की अवधि आगे नहीं बढ़ाई गई। यूआईटी ने संबंधित एजेंसी को स्थल पर न्यास के स्वामित्व को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। न्यास अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में नेहरू गार्डन और नेहरू तलाई को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सौंदर्यीकरण के साथ-साथ विभिन्न जनोपयोगी विकास कार्य शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *