भीलवाड़ा | पंचवटी के डी सेक्टर में नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा जेसीबी से चंबल की मुख्य पाइपलाइन सात दिन पहले तोड़ दी गई, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन टूटने के कारण पानी के टर्न वाले दिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जिससे नागरिकों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी की इस बर्बादी से न केवल संसाधन खो रहे हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों में भी परेशानी हो रही है। -शालीन अग्रवाल


