नोसरिया मुक्तिधाम में भामाशाह ने करवाए विकास कार्य:लकड़ी स्टोर, चुग्गा घर और पीपल गट्टे का हुआ लोकार्पण

चूरू के रतनगढ़ तहसील के नोसरिया गांव स्थित शिव मुक्तिधाम में गुरुवार को नवनिर्मित लकड़ी स्टोर, पीपल गट्टा और चुग्गा घर का लोकार्पण किया गया। यह निर्माण कार्य नोसरिया निवासी भामाशाह पाबूदान सिंह चौहान द्वारा करवाया गया है। भामाशाह पाबूदान सिंह चौहान ने अपने माता-पिता की स्मृति में करीब ढाई लाख रुपए की लागत से इन सुविधाओं का निर्माण करवाया है। इसमें लकड़ी के रखरखाव के लिए एक लकड़ी स्टोर, मूक पक्षियों के लिए एक चुग्गा घर और एक पीपल गट्टा शामिल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पाबूदान सिंह चौहान के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम में आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाकर इसे सुदृढ़ बनाने में भामाशाहों का योगदान प्रेरणादायी और अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर दुर्गाराम राजपुरोहित, कुंदनमल नाई, पूर्णसिंह राजपुरोहित, भीकमचंद राजपुरोहित, कुंभाराम राजपुरोहित, अर्जुन सिंह चौहान, सत्यनारायण सुथार, भैरूसिंह चौहान, कानसिंह चौहान, नारायण नाई, आसाराम नाई, सवाई सिंह सांखला, गोविंद प्रसाद नाई और बनवारीलाल नाई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *