नौनेरा डूब क्षेत्र में लापरवाही, सिंचाई विभाग AEN को हटाया:चंद्र प्रकाश संभालेंगे नई जिम्मेदारी, शासन सचिव ने जारी किए आदेश

कामा के नौनेरा डूब क्षेत्र में पानी निकासी में लापरवाही के आरोप में जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता भूप सिंह को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह चंद्र प्रकाश को सहायक अभियंता नियुक्त किया गया है। जल संसाधन विभाग के सहायक शासन सचिव अरुण कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। लापरवाही पर विधायक नौक्षम चौधरी ने भी निरीक्षण के दौरान नाराजगी जाहिर की थी। जानकारी के अनुसार, पानी निकासी के इस मामले में सहायक अभियंता भूप सिंह द्वारा लापरवाही बरती गई थी। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा था कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *