भास्कर न्यूज | भखारा नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में अधिकारी-कर्मचारी संगठन द्वारा सम्मान समारोह हुआ। नगर पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व प्रोत्साहन राशि भेंटकर सम्मानित किया। विशिष्ट सम्मान में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माधुरी डडसेना, देश सेवा के लिए चयनित जवानों तथा उनको निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले फ्रीडम एकेडमी के संचालक समीर गौर को भी सम्मानित किया गया। अधिकारी कर्मचारी संगठन नगर पंचायत भखारा भठेली के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन कार्यक्रम में हुआ। संगठन के सदस्य तेजराम यादव के निर्देशन में लोकमाला डांस ग्रुप दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन थीं। अध्यक्षता संगठन संरक्षक बीरेंद्र कुमार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार पुरी गोस्वामी, पीआर प्रीतम, जानेश्वरी साहू, भगवानी राम शांडिल्य, हरखचंद जैन, टकेश्वर पुरी गोस्वामी, छबि निर्मलकर थे। संगठन अध्यक्ष आरडी साहू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में रचनात्मक कार्य करना है। नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान करना, जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहयोग करना, शैक्षणिक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों का आयोजन करना है। इस अवसर पर रेणुका बारले, उषा साहू, लोकेश्वरी सोन, संतोष जैन, अनिल कुमार साहू, देवेंद्र पुरी गोस्वामी, कमलेश साहू, मिकेश साहू, डेमन कुमार साहू, कमल सार्वा, गोपाल साहू, येगेन साहू, मोतीलाल साहू, लोकेश कुमार निषाद, गोपेश्वर देवांगन, राजेंद्र पटेल, शिव शंभू साहू, संजय कुमार साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव लीलाराम कुर्रे एवं आभार कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार साहू ने किया।
मुख्य अतिथि ज्योति जैन ने कहा कि यह सम्मान आपको निरंतर आगे बढ़ाने के लिए है। अपने सपने को पूरा करने के लिए आपको सम्मानित किया जा रहा है। जिस प्रकार से 10वीं व 12वीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं, उसी प्रकार भविष्य में अच्छे अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत व लगन की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि हरखचंद जैन, बीआर शांडिल्य, डोमार पुरी गोस्वामी, पीआर प्रीतम, संतोष विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी संगठन नगर में कई रचनात्मक काम किए हैं। कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान: हाई स्कूल स्तर पर प्रथम चेष्टा पिता किशोर कुमार देवांगन, द्वितीय प्रिंसी पिता टिकेश्वर कुमार, तृतीय गौरव साहू पिता नोहर सिंह, हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम प्रेरणा पिता चेतन साहू, द्वितीय जानवी पिता शिव कुमार निषाद, तृतीय डकेश्वर पिता पवन कुमार को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।


