रांची | केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम में गुरुवार को देश के 22 राज्यों की लगभग 500 महिला जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दिल्ली स्थित संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड से 22 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी थी। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक कर पेसा कानून और महिला सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में कांके की जिप सदस्य सुषमा देवी, आरती आदि शामिल थीं।


