पंजाब के मौसम में खास बदलाव नहीं:दिन खुश्क, रातें ठंडीं, अगले सात दिन ऐसे ही रहेगा मौसम, बारिश और धुंध के आसार कम

पंजाब में मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं हुई है। अभी भी दिन के तापमान और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इस वजह से दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले छह से सात दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहने वाला है। अभी बरसात और धुंध पड़ने की संभावना कम है। गेहूं की बिजाई के साथ ही सड़कों पर धुंध देखने को मिलेगी। इस समय कई एरिया में पराली जलाने की वजह से रात के समय हवा में जहरीली गैस रहती हैं। मगर जैसे ही धूप निकलती है तो यह भी साफ हो रही है। फरीदकोट का दिन सबसे गर्म और रात सबसे ठंडी मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फरीदकोट सबसे ज्यादा गर्म और यहां की रात सबसे ठंडी रही है। यहां पर दिन और रात के मौसम में भारी अंतर देखने को मिला है। यहां पर अधिकतम तापमान 30.08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह के हालात प्रदेश के दूसरे जिलों के भी रहे हैं। चंडीगढ़ में दिन में धूप खिलेगी रात को सर्दी का एहसास मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में भी दूसरे पंजाब की तरह आज पूरा दिन धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा। आज दिन के समय तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और रात का तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से खुश्क बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *