कोरबा| विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबा क्रमांक 1 में ब्लॉक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 8 दिसंबर को आयोजित है। इसके लिए पंजीयन 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है। प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने आधार कार्ड की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ स्कूल के कीड़ा प्रभारी राजेश पांडेय के पास पंजीयन करा सकते हैं।


