भास्कर न्यूज | गिरिडीह दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पचंबा के सार्वजनिक दुर्गा स्थान प्रांगण में आयोजित अष्टमी और नवमी की रात्रि जागरण कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। पूजा समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अष्टमी की रात भोजपुरी लोकगायिका निशा दुबे ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, भाजपा नेत्री प्रो. विनिता कुमारी, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह और पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद निशा दुबे ने जिसमें प्यारा-प्यारा मां तेरा दरबार है…, हो मोरी मैया की चुनर उड़ी जाये पवन धीरे-धीरे चलो री…..,स्वर्ग लागे ला अंगेनिया हे देवी मैया….., भक्ता करेला पुकार हो आ जा मैया…..,हे माई हो आव घरे हमरा बुलाईली हो मैया…भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया.वहीं, निहाल मिश्रा ने अरे देखो मेरी मैया का दरबार निराला है…, सच्चा है मैया का दरबार मैया का जवाब नहीं समेत माता के भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. भावविभोर कर दिया।नवमी की रात भोजपुरी गायक आर्यन ने “देखो मेरी मैया का दरबार निराला है” और सच्चा है मैया का दरबार जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पूजा समिति के संरक्षक मुकेश साहू, अध्यक्ष संजय कंधवे, सचिव दीपक शाह, उपाध्यक्ष पवन कंधवे समेत अन्य पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। देर रात तक चले जागरण कार्यक्रम में बारिश के बाद भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आये कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।


