विसर्जन में उमड़ी भक्तों की भीड़, महिलाएं व युवतियों ने गीतों पर जमकर किया डांस

गिरिडीह |कर्बला रोड नदी में मां दुर्गा का विससर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां को भावभीनी विदाई दी। गाजे-बाजे और नगाड़े की थाप पर युवा-बुजुर्ग व महिलाएं जमकर थिरकी, ढोल-नगाड़ों की लय पर हर कदम ने मां की भक्ति में डूबकर किया अनोखा नृत्य। बरमसिया नव युवक समिति की धमाकेदार प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को भक्तिमय माहौल में डूबो दिया। सिंदूर खेल महिलाओं ने भी जमकर मां का जयकारा लगाया। इस दौरान हर चेहरे पर ममतामयी करुणा का नजारा दिखा। कर्बला रोड नदी के किनारे विसर्जन स्थल पर उमड़ी भीड़ ने मां को दी अंतिम विदाई दी। दुर्गा पूजा के इस पावन पल ने हर किसी के दिल को छुआ, हर उम्र के लोगों ने मां के चरणों में समर्पित किया। वहीं प्रेम, आस्था के बीव विसर्जन के इस अद्भुत दृश्य ने गिरिडीह को भक्ति का सागर में डूबो दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *