रामगढ़ बीडीओ के निधन पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने जताया शोक

गिरिडीह | रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार की सुबह मेदांता हॉस्पिटल, रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ गिरिडीह जिला इकाई की अध्यक्ष स्मृता कुमारी ने की। शोक सभा के दौरान दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी डुमरी एवं गिरिडीह, गिरिडीह सदर बीडीओ गणेश रजक सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *