पत्नी-बच्चे को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भास्कर न्यूज | अमृतसर गांव भिंडीसैदां स्थित ससुराल में पत्नी और बच्चे को लेने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान दलबीर सिंह (25) निवासी गांव सैदपुर खुर्द के रूप में हुई है। घटना 26 जून शाम 4 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता गुरमेज सिंह ने बताया कि एक माह पहले ही पोते ने जन्म लिया। बेटा 10 दिन पहले बहू और बच्चे को ससुराल में छोड़कर आया था। 26 जून शाम दलबीर पत्नी और बच्चे को लेने गया था। वहां से ससुर हरजिंदर सिंह का फोन आया कि बेटे को यहां से ले जाओ। जब वह वहां पहुंचे तो उसका बेटा चारपाई पर लेटा हुआ था। अस्पताल ले जाते समय की रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने जहर देकर दलबीर की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लोपोके स्थित एक घर में पत्नी से परेशान पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 जून शाम 4 बजे की है। सुसाइड करने से पहले घर आकर अपनी मां को कहा कि कुलजीत कौर व उसके रिश्तेदारी में लगता भाई गुरविंदर सिंह उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी कुलजीत कौर निवासी गांव चहल जिला फतेहगढ़ साहिब और गुरविंदर सिंह निवासी जैमल, जिला बरनाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर ने बताया कि 26 जून दोपहर उसका बेटा घर आया और दोनों आरोपियों का नाम लेते हुए कहा कि उसे परेशान कर रहे हैं। शाम को जब वह बेटे के कमरे में गई तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *