कटकमदाग | प्रखंड के महुडर निवासी पत्रकार अमित कुमार सहाय के पिता नवल किशोर प्रसाद का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 78 वर्ष के थे। नवल किशोर प्रसाद बिजली विभाग से एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से गांव में सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ्य थे। चार दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गये। उनके निधन की खबर सुनकर परिजन व ग्रामीणों में शोक की लहर है। कटकमदाग व जिले के पत्रकारों ने शोक संवेदना प्रकट की है। हजारीबाग | हजारीबाग सदर थाना की पुलिस ने मंदिर के दान पेटी से पैसा चोरी करने के आरोपी रामनगर देवी मंडप मोहल्ला निवासी आर्यन कुमार वर्मा को शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया। उसे कुम्हारटोली नालापार मंदिर में दानपेटी से 10, 895 रूपये व सामान चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उक्त जानकारी थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने दी।


